लखनऊ, अप्रैल 12 -- जेद्दा होते हुए दुबई जाने वाले यात्री एयरपोर्ट पहुंचने के बाद बैरंग लौट गए,क्योंकि उनको छोड़कर फ्लाइट उड़ गई। यात्रियों ने एयरलाइंस काउंटर पर अपनी नाराजगी भी दर्ज कराई। सऊदी एयरलाइंस की फ्लाइट एसवी 893 रात 2:30 बजे लखनऊ से उड़ान भरती है। इसमें 54 ऐसे भी यात्री थे जिनको जेद्दा से आगे दूसरी फ्लाइट से दुबई जाना था। जेद्दा और दुबई के बीच की फ्लाइट निरस्त हो गई। ऐसे में एयरलाइंस ने इन यात्रियों को विमान में बैठने नहीं दिया। रात करीब 12:30 बजे ही इन यात्रियों को बता दिया गया कि आगे की फ्लाइट निरस्त है इसलिए आपकी यात्रा पूरी नहीं हो पाएगी। यात्रियों का आरोप है कि उनके टिकट निरस्त कर दिए गए। इससे उनकी पूरी यात्रा चौपट हो गई। एयरलाइंस ने आश्वस्त किया कि उनको रिफंड मिल जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...