देवघर, जून 10 -- एसीबी दुमका ने कनीय अभियंता को 5 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी मधुपुर अनुमंडल के करौं प्रखंड परिसर स्थित सरकारी आवास से की गई। उसके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

शिकायतकर्ता के विवरण परिवादी 29 वर्षीय भीम कुमार राणा पिता मधु राणा, ग्राम डिण्डाकोली लकरछारा, थाना-करौं, जिला-देवघर ने लिखित आवेदन दि‍या है। कहा है कि मनरेगा योजना अंतर्गत करौं प्रखंड डिण्डाकोली ग्राम अंतर्गत अपनी जमीन पर ट्रेंच सह बांध का काम स्वीकृत हुआ है। योजना संख्या 07/2024-25 है। उक्त योजना 45,379 रुपए का है। वादी योजना का काम पूरा कर चुका है। योजना का 41,444 रुपये भुगतान हो चुका है।

रिश्वत की मांग उक्त योजना का फाईनल बिल निकासी के लिए एमबी जमा करने के लिए कनीय अभियंता संतोष प्रसाद द्वारा 7,000 रुपए घूस की मांग की...