गढ़वा, मार्च 17 -- मझिआंव। प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर गांव में होनेवाला यज्ञ को लेकर स्थल का निरीक्षण विद्युत विभाग के पदाधिकारी के द्वारा किया गया। जानकारी देते हुए कनीय अभियंता कमल कुमार ने बताया कि यज्ञ स्थल का जायजा विभाग की टीम ने लिया। टीम में उनके अलावा विद्युत विभाग के सहायक विद्युत अभियंता निरंजन कुमार, बिजली मिस्त्री राम अवतार चौधरी, सुनील यादव, जितेंद्र कुमार रवि, राजेश कुमार, संवेदक अशोक मेहता शामिल थे। यज्ञ कमेटी के पदाधिकारी व सदस्यों से आग्रह किया गया है कि 11 हजार वोल्ट तार के आसपास कोई पंडाल या झूला इत्यादि नहीं लगने दें। उससे अलग हटकर लगवाएं ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो। गोपालपुर में 22 मार्च से लेकर 27 मार्च तक श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मौके पर यज्ञ समिति के संरक्षक आशीष कुमार दुबे उर...