लोहरदगा, मार्च 3 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा शिक्षा विभाग में कार्यरत कनीय अभियंता उमेश प्रसाद की सेवानिवृत्ति पर उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई। उमेश प्रसाद 28 फरवरी को रिटायर हुए। शिक्षा विभाग कार्यालय परिसर में कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मियों ने उन्हें अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। डीइओ और डीएसई ने उमेश प्रसाद के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी, निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता के साथ किया। विभाग में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। विद्यालय भवनों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका की चर्चा करते हुए उन्हें एक कुशल एवं अनुशासित अभियंता बताया गया। वातावरण भावुक हो उठा जब सहकर्मियों ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उमेश प्रसाद ने शिक्षा विभाग में मिले सहयोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.