हरिद्वार, दिसम्बर 4 -- उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से महाजन भवन भूपतवाला में आयोजित राज्यस्तरीय संस्कृत स्पर्धाओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान, उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलसचिव दिनेश कुमार, संस्कृत शिक्षा निदेशक कंचन देवराड़ी और उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के सचिव प्रो. मनोज किशोर पंत ने सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर कुलपति प्रो. दिनेश चन्द्र शास्त्री कहा कि प्रतियोगिताओं में प्रतिभा करने से छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ता है और छात्रों की प्रतिभा निखरती है। अकादमी के वित्त अधिकारी सतेन्द्र प्रसाद डबराल ने सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया। अकादमी के सचिव प्रो. मनोज किशोर पंत ने बताया कि राज्य स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं के कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत नाटक स्पर्धा में डायनेस्टी मॉर्डन गुरुकुल एकेडमी खटीम...