पीलीभीत, अप्रैल 11 -- पीलीभीत। विकास विभाग में तैनात कनिष्ठलिपिक की हुई मौत के बाद मृतक की मां ने कोर्ट के आदेश पर पत्नी और उसके भाईयों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला खुशीमल निवासी मुन्नी देवी ने कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसके पुत्र संजय सैनी की शादी वर्ष 2002 में हुई थी। उसका पुत्र बीसलपुर ब्लॉक में विकास विभाग में कनिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात थे। उनका पुत्र अपनी पत्नी के साथ मोहल्ला फैजुल्लाह खां में रहते थे। आरोप है कि पत्नी अक्सर संजय के साथ मारपीट करती थी और उसकी तनख्वाह भी अपने खाते में ट्रांसफर कर लेती थी। इसकी शिकायत संजय ने कई बार परिवार के लोगों से की थी। 22 अगस्त 2025 की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर संजय की मौत की सूचना दी। मौके पर पहुंचन...