कनिष्ठ कार्यपालक (इलेक्ट्रॉनिक्स) के पद पर साक्षी का चयन
गिरडीह, जून 28 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी थाना क्षेत्र के बेरमो मोड़ निवासी आशीष कुमार अग्रवाल की पुत्री साक्षी कुमारी का चयन भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) में कनिष्ठ कार्यपालक (इलेक्ट्रॉनिक्स) के पद पर हुआ है। उनकी नियुक्ति कोलकाता एयरपोर्ट में हुई है और वह आगामी 6 जुलाई को योगदान देंगी। साक्षी की इस उपलब्धि से परिवार एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उन्होंने मैट्रिक की पढ़ाई बीआरसी डीएवी पब्लिक स्कूल, फुसरो से की है। इसके बाद वूमेन कॉलेज, जैनामोड़ से पॉलिटेक्निक तथा रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज से बी-टेक की पढ़ाई पूरी की। वर्तमान में वह आईआईटी दिल्ली से एमटेक कर रही हैं। वर्ष 2025 में आईआईटी दिल्ली में ही उनका कैंपस चयन हुआ था। सभी औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद उनकी नियुक्ति कोलकाता एयरपोर्ट में की गई।साक्षी के चयन पर भाजपा नेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.