फरीदाबाद, मार्च 8 -- बल्लभगढ़। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 72वीं रैंक प्राप्त कर अग्रवाल समाज और क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले कनिष्क अग्रवाल को अग्रवाल समिति बल्लभगढ़ की ओर से सम्मानित किया गया। समिति के पदाधिकारी फरीदाबाद के सेक्टर-28 स्थित उनके निवास पर पहुंचे और उन्हें माल्यार्पण कर पटका व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। पिछले वर्ष कनिष्क अग्रवाल ने वर्ष 2025 की यूपीएससी परीक्षा में 279वीं रैंक हासिल की थी। लगातार मेहनत और दृढ़ संकल्प के चलते इस वर्ष उन्होंने अपनी रैंक में बड़ा सुधार करते हुए 72वीं रैंक प्राप्त कर एक नई मिसाल कायम की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.