कनियर में नवनिर्मित ग्रामीण हॉट बाजार का उद्घाटन
वाराणसी, मई 22 -- वाराणसी। बड़ागांव ब्लॉक के कनियर में नवनिर्मित ग्रामीण हॉट बाजार का शुक्रवार को पिंडरा के विधायक डॉ. अवधेश सिंह और डीपीआरओ आदर्श कुमार ने संयुक्त रूप उद्घाटन किया। यह बाजार मुख्यमंत्री पुरस्कार की धनराशि 35 लाख से बनाया गया है। यह धनराशि उन गांव को दी जाती है, जहां चतुर्दिक विकास हुआ है। बाजार में 10 दुकानों का निर्माण कराया गया है। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की सोच के अनुरूप गांव की इकोनॉमी बढ़ रही है। गांव की वित्तीय व्यवस्था सुधरने से आम व्यक्ति का जीवन स्तर में भी सुधार होगा। इस दौरान बीडीओ डॉ. जेपी दुबे, पवन कुमार सिंह, सुनील सिंह, अरविंद मिश्र, प्रधान उषा रानी पटेल भी मौजूद थीं। यह भी पढ़ें- आवश्यक...भीमचंडी में प्याऊ का जिपं अध्यक्ष ने किया उद्घाटन यह भी पढ़ें- सांस्कृतिक संकुल का सिरे से होगा पुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.