गोपालगंज, मार्च 29 -- मांझागढ़ । माध्यमिक परीक्षा 2026 में छात्रा कनिका कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 466 अंक (93.2%) हासिल किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कनिका कुमारी के पिता प्रमोद सिंह यादव स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं एवं माता रामावती देवी गृहिणी हैं। वे विनोदिया (कटेया) की निवासी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद कनिका ने अपनी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से यह मुकाम हासिल किया। परिवारजनों ने बताया कि कनिका शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और नियमित रूप से पढ़ाई के प्रति समर्पित रहती हैं। उनकी सफलता पर गांव और रिश्तेदारों में भी खुशी की लहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...