पिथौरागढ़, अप्रैल 1 -- कनालीछीना क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता से लोग दहशत में हैं। बीती रात को सतगढ़ के पास लोगों को गुलदार दिखाई दिया। गुलदार ने दीपक कापडी मकान के पास कुत्ते पर भी हमला कर दिया, परिवार के सदस्यों के चिल्लाने के बाद वह भाग गया। दीपक ने बताया कि ब्लाक कार्यालय के पास आए दिन गुलदार दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गश्त कर गुलदार की दशहत से निजात दिलाने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...