सिमडेगा, मई 26 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के कनारावां गंझूटोली में नवनिर्मित हनुमान मंदिर का मंगलवार को उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान सह अखंड हरि कीर्तन का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन 251 महिला श्रद्धालुओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। पारंपरिक वेशभूषा में शामिल श्रद्धालु मंदिर परिसर से कलश यात्रा लेकर देवनदी पहुंचे। जहां पुरोहित जगन्नाथ पंडा एवं प्रदीप पंडा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरवाया। इसके बाद श्रद्धालु पुनः मंदिर परिसर लौटे। जहां विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद एवं शरबत का वितरण भी किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में जापक के रूप में गोवर्धन दास एवं रामेश्वर दास मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। जबकि यजमान के रूप में रघुनाथ सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी सनमइत ...