कनाडा से अगले दौर की वार्ता नवंबर में
नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत और कनाडा के बीच प्रस्तावित व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते पर बातचीत का अगला दौर नवंबर की शुरुआत में नई दिल्ली में होगा। वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक, दोनों देशों के मुख्य वार्ताकारों ने नौ अक्तूबर को कनाडा में बातचीत का पांचवां दौर पूरा किया है। दोनों देश इस साल के अंत तक समझौते को अंतिम रूप देना चाहते हैं। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मेनिंदर सिद्धू ने 13 अक्तूबर को समझौते पर चर्चा की थी। दोनों पक्षों ने बातचीत को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई है। सीईपीए के तहत दोनों देश आपस में कारोबार होने वाले अधिकतर सामान पर आयात शुल्क में बड़ी कटौती या उसे पूरी तरह खत्म कर सकते हैं। इसके अलावा, सेवाओं के व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए नियमों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.