कनाडा में भोलू शाहपरिया और हरियाणा में जेल में बंद गुर्गों ने रची अंकित हत्याकांड की साजिश
शामली, अगस्त 31 -- शामली। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या की साजिश के तार अब कनाडा से लेकर जेल की सलाखों तक जुड़ते नजर आ रहे हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि गोगी गैंग का राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया कनाडा में बैठकर गिरोह की गतिविधियों को संचालित कर रहा था और अंकित हत्याकांड में शूटरों को भी वहां से इनपुट मिलने के संकेत मिले हैं। पुलिस के अनुसार हत्या की साजिश में राकेश उर्फ पप्पू, जो करनाल जेल में बंद है, और रोहित मूई, जो तिहाड़ जेल में बंद है, की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक अंकित की हत्या के लिए शूटरों को हथियार और रकम उपलब्ध कराने तथा वारदात के लिए भेजने की कड़ी भोलू शाहपुरिया तक पहुंची है। जांच में यह भी सामने आया कि गैंग के लोग जेल के भीतर से आपराधिक गतिविधियों की साजिश को आगे बढ़ा रहे थे। पुलिस अब जेल में बंद आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.