प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 16 -- प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली निवासी कृष्ण कुमार राय का भाई सऊदी अरब में गाड़ी चलाता था। उसके साथ पंजाब मुक्तसर रूपन निवासी अमनदीप सिंह बरार भी गाड़ी चलाता था। सऊदी से अमनदीप घर चला आया। कृष्ण कुमार के भाई को फोन कर कहा कि वह कनाडा में है। वहां 15 लाख रुपये (24 हजार डॉलर) रिश्वत देने पर अच्छी नौकरी लग जाएगी। दो लाख रुपये उसे देना होगा। यहां कृष्ण कुमार ने अपनी पत्नी के बैंक खाते से अमनदीप के खाते में 1.91 लाख रुपये भेज दिया। बाद में अमनदीप ने फोन उठाना बंद कर दिया। कृष्ण कुमार ने एसपी से शिकायत के बाद अमनदीप के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...