रुद्रपुर, दिसम्बर 7 -- सितारगंज, संवाददाता। विदेश भेजने के नाम पर 17 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इमीग्रेशन ऑफिस संचालक पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी को तहरीर सौंपी है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्राम मलपुरी निवासी प्रकाश कौर, पत्नी स्व. त्रिलोचन सिंह ने बताया कि खटीमा निवासी एक व्यक्ति का रुद्रपुर में फ्लाईओवर के नीचे इमीग्रेशन कार्यालय है। आरोपी ने उनके पुत्र जोगा सिंह को कनाडा भेजने के लिए वर्क वीजा लगवाने का झांसा दिया और 10 लाख रुपये खर्च अनुमानित बताया। इस पर प्रकाश कौर ने अपनी जमीन बेचकर 7.5 लाख रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर किए और 2.5 लाख रुपये नकद दिए। आरोप है कि आरोपी ने जोगा सिंह का फर्जी वीजा बनवाकर उसे दिल्ली एयरपोर्ट भेज दिया, जहां एयरपोर्ट अधिकारियों ने वीजा फर्जी होने की बात कहते हुए रोक दिया। यह...