नई दिल्ली, अगस्त 9 -- कनाडा के टॉरंटो में भारतीय मूल की 30 साल की हिमांशी खुराना की बेरहमी से की गई हत्या के सात महीने बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के बाद से ही फरार चल रहे उसके साथी अब्दुल गफूरी को पुलिस ने टॉरंटो एयरपोर्ट से धर दबोचा है। कनाडा पुलिस के मुताबिक, यह वारदात घरेलू हिंसा का नतीजा थी। आरोपी पर फर्स्ट-डिग्री मर्डर का संगीन मामला दर्ज है।इंटरनेशनल एजेंसियों की मदद से बिछाया गया जाल टॉरंटो पुलिस की होमिसाइड यूनिट और फरार आरोपियों को पकड़ने वाले दस्ते ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुलिस एजेंसियों के साथ मिलकर एक बड़ा ऑपरेशन चलाया। यह भी पढ़ें- कनाडा में भारतीय महिला हिमांशी की बेरहमी से हत्या, अब्दुल के पीछ पड़ी पुलिस 7 महीनों की कड़ी मशक्कत और इंटरपोल समेत अंतरराष्ट्रीय सहयोग के दम पर गफूरी को ट्रैक किया गया। जैसे ह...