नई दिल्ली, अगस्त 25 -- अमेरिका और कनाडा के बीच व्यापार युद्ध और तेज हो गया है। कनाडा ने मंगलवार को अमेरिका से आने वाले करीब 20 अरब डॉलर के सामान पर जवाबी शुल्क लगा दिया। इसमें स्टील, डेयरी उत्पाद, घरेलू उपकरण और कृषि उपकरण शामिल हैं। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव से दुनिया के सबसे बड़े व्यापारिक संबंधों में से एक पर असर पड़ने का खतरा पैदा हो गया है। कनाडा द्वारा लगाए गए नए शुल्क सिर्फ औद्योगिक सामान तक सीमित नहीं हैं। इनका असर समुद्री खाद्य पदार्थ, चीज, कपड़े, कॉस्मेटिक्स और टॉयलेट पेपर जैसी रोजमर्रा की चीजों पर भी पड़ेगा। इनमें कुछ सामान पर 50 फीसदी तक शुल्क लगाया गया। यह भी पढ़ें- कनाडा ने अमेरिका को दिया 'ट्रंप स्टाइल' में जवाब, 700 से अधिक सामानों पर लगा रहा टैरिफव्यापार वार्ता विफलता कनाडा ने यह कदम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन क...