वाराणसी, अप्रैल 23 -- वाराणसी। कनाडा के नागरिक की काशी में मौत होने के बाद यहां हिन्दू रीति रिवाज से उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया गया। गाजे-बाजे के साथ शवयात्रा निकाली गई। परिवार के लोगों ने कनाडा से वीडियो कॉल पर पूरी प्रक्रिया देखी। कनाडा के टारस तनास्सोव अगस्त-2025 में परिवार से विवाद के बाद घर छोड़कर यहां पहुंचे थे। काशी के घाटों को अपना ठिकाना बना लिया। धीरे-धीरे वह यहां रम गए। यहां पर उन्होंने साधना का रास्ता अपनाया और स्थानीय लोगों में साधु जैसे व्यक्तित्व के रूप में पहचाने जाने लगे। लंबी जटाएं और सधुक्कड़ी वेशभूषा अपना ली। वे जरूरतमंदों की मदद भी करते थे। कई बार जरूरतमंदों की आर्थिक मदद भी करते थे। पिछले 15 दिनों से वह बीमार थे। मंडलीय अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। पिछले गुरुवार को निधन हो गया था। परिवार और दूतावास की अनु...