कनाडा के उच्चायोग के वाणिज्यिक मंत्री ने सीएसआईआर-एनएमएल, जमशेदपुर का दौरा किया
जमशेदपुर, अगस्त 26 -- कनाडा के उच्चायोग के वाणिज्यिक मंत्री श्री एड जेगर ने सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनएमएल) का दौरा किया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत और कनाडा के बीच अनुसंधान, विकास तथा नवाचार के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की संभावनाओं को तलाशना था। इस दौरान श्री जेगर ने प्रयोगशाला के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी और वैज्ञानिकों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें महत्वपूर्ण धातुओं के निष्कर्षण, पुनर्प्राप्ति और पुनर्चक्रण जैसे सामरिक रूप से महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष चर्चा हुई। मंत्री महोदय ने प्रयोगशाला में विकसित अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और युवा शोधकर्ताओं के साथ संवाद कर उनके तकनीकी योगदान की सराहना की। यह दौरा दोनों देशों के बीच सतत संसाधन प्रबंधन, उन्नत सामग्री और प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.