कनाडा और अमेरिका की महिलाओं को दिखा बाघ
पीलीभीत, मार्च 13 -- पूरनपुर/पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के दौरान विदेशी पर्यटकों को बाघ का दीदार होने से उनका रोमांच कई गुना बढ़ गया। कनाडा और अमेरिका से आई महिलाओं ने पहली बार खुले जंगल में बाघ को देखकर खुशी जाहिर की और इसे अपने जीवन का यादगार अनुभव बताया। पीटीआर के जंगल में गुरुवार शाम की सफारी के दौरान पर्यटकों की जीप जैसे ही निर्धारित मार्ग से गुजर रही थी, तभी कुछ दूरी पर एक बाघ दिखाई दिया। बाघ को देखते ही वाहन में सवार कनाडा और अमेरिका की महिला पर्यटक रोमांचित हो उठीं। महिला पर्यटकों ने बताया कि उन्होंने अब तक केवल तस्वीरों और टीवी में ही बाघ देखा था, लेकिन जंगल में प्राकृतिक माहौल में बाघ को देखना बेहद रोमांचकारी अनुभव रहा। उन्होंने पीटीआर के जंगल, हरियाली और वन्यजीवों की सराहना करते हुए इसे बेहद खूबसूरत स्थान बताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.