रांची, दिसम्बर 8 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि पलामू प्रमंडल के भवनाथपुर प्रखंड के जिस क्षेत्र में डोमनी नाला बराज से पानी की आपूर्ति की जानी थी, वहां कनहर सिंचाई परियोजना से पानी की आपूर्ति की जाएगी। कनहर परियोजना को लेकर झारखंड और उत्तर प्रदेश के बीच समझौता किया गया है। दोनों सरकारें मिलकर कनहर बराज परियोजना पर काम करेगी। पूर्व में जहां केवल 6000 एकड़ भूमि सिंचित होनी थी, वही नई योजना से अब 17,300 एकड़ भूमि को सिंचित किया जाएगा। मंत्री हफीजुल हसन सोमवार को सदन में भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव के ध्यानाकर्षण सूचना पर जवाब दे रहे थे। अनंत प्रताप देव ने कहा था कि डोमनी नाला बराज योजना से अभी तक 10 करोड़ मुआवजा की राशि गबन का मामला सामने आया है। यह राशि किसानों को मिलनी थी। वर्ष 2014 में योजना को लेक...