सोनभद्र, जनवरी 24 -- दुद्धी। कनहर सिंचाई परियोजना के मुख्य बांध में मगरमच्छों ने डेरा जमा लिया है। बांध निर्माण की कार्यदाई संस्था के जीएम सत्यनारायण राजू ने बताया कि कनहर नदी का जलस्तर 260 मीटर के आसपास अनवरत बना हुआ है। यहां कई मगरमच्छ कर्मचारियों के द्वारा देखे जाने की सूचना मिली है। मगरमच्छ देख कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। बांध निर्माण में लगे कर्मचारियों ने उसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। वहीं लोगों से सतर्क रहने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.