सोनभद्र, जुलाई 3 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। सोनभद्र की सीमा से सटे छत्तीसगढ़ राज्य में लगातार हो रही बारिश के कारण दुद्धी के अमवार में स्थित कनहर बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा। बांध का जलस्तर बढ़ने पर गुरुवार की शाम को बांध का तीन गेट खोल दिया गया। बारिश होते ही कनहर विस्थापितों की चिंता भी बढ़ने लगी है। वहीं सिंचाई विभाग ने डूब क्षेत्र के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश का असर दुद्धी तहसील क्षेत्र के अमवार स्थित कनहर बांध पर साफ दिखाई देने लगा है। बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ते हुए बुधवार की रात 9 बजे 261.50 पहुंच गया। यह भी पढ़ें- Agra News: जलस्तर में बढ़त देख गंगा घाटों पर सतर्कता, कराई मुनादी जबकि बुधवार की शाम पांच बजे जलस्तर लगभग 260.50 मीटर था। बढ़ते जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए गुरुवार की शाम ल...