कनलगांव में डीएम ने क्रॉप कटिंग की
चम्पावत, मई 21 -- सतीश जोशी, चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने क्रॉप कटिंग की। इस दौरान प्रथम प्लाट से करीब 14 और दूसरे प्लाट से साढ़े 12 किलो उपज प्राप्त हुई। डीएम ने सीएओ को किसानों को सभी सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। गुरुवार को डीएम ने कृषक सुभाष तड़ागी के खेत में क्रॉप कटिंग प्रयोग किया गया। पांच किलो गेहूं की बालियों के नमूनों को सुरक्षित रखते हुए वैज्ञानिक प्रक्रिया के तहत 15 दिनों तक सुखाने के उपरांत दोबार तौला जाएगा। जिससे वास्तविक एवं सटीक उपज का आंकलन किया जा सकेगा। डीएम ने बताया कि यह प्रक्रिया विभिन्न योजनाओं के लिए विश्वसनीय डाटा बेस तैयार करने में महत्वपूर्ण है। यहां धनपत कुमार, एडीईएसटीओ जुगल किशोर पांडेय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.