बागेश्वर, मार्च 20 -- कनलगढ़ घाटी के मालूखेत मैदान में कनलगढ़ घाटी महोत्सव का क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने शुभारंभ किया। लगभग दो दर्जन ग्राम पंचायतों की सहभागिता के साथ यह महोत्सव शुरू हुआ। विधायक ने कहा कि यह सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी आत्मा, हमारी पहचान और हमारी पीढ़ियों से चली आ रही अमूल्य विरासत का जीवंत रूप है। जब लोकधुनें गूंजती हैं, पारंपरिक वेशभूषा सजीव होती है और हमारे बुजुर्गों की परंपराएं मंच पर उतरती हैं, तो ऐसा लगता है जैसे हम अपनी जड़ों से फिर से जुड़ रहे हों। आज की भागदौड़ भरी दुनिया में अपनी संस्कृति को बचाए रखना की चुनौती से कम नहीं है, लेकिन यहां उमड़ी जनभावनाएं यह विश्वास दिलाती हैं कि हमारी नई पीढ़ी इस विरासत को न सिर्फ समझेगी, बल्कि गर्व के साथ आगे भी बढ़ाएगी। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्य...