बागेश्वर, मार्च 21 -- कनलगढ़ घाटी महोत्सव का रंगारंग समापन हो गया है। महोत्सव के अंतिम दिन क्षेत्रीय संस्कृति, लोक परंपराओं तथा जनसहभागिता का शानदार संगम देखने को मिला। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि कनलगढ़ घाटी महोत्सव समिति का यह कार्यक्रम कई वर्षों के अंतराल के बाद पुनः प्रारंभ किया गया, जिसे क्षेत्रवासियों ने सराहा। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों के अथक प्रयास और मेहनत की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि समिति की लगन तथा समर्पण के बल पर यह महोत्सव भविष्य में पूरे क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाएगा। साथ ही यह आयोजन स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा। महोत्सव के माध्यम से क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने तथा उसे व्यापक स्तर पर प्रचारित करने का कार्य भी किया जा रहा है। इस अवसर पर अध्यक्ष हीरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.