भागलपुर, अगस्त 8 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर थाना क्षेत्र में 15 मई की देर रात शिवनंदन झा के 21 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार को कनपटी के पास गोली मारने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अप्राथमिकी आरोपी छोटू ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...