मैनपुरी, दिसम्बर 6 -- कार सवार दबंगों ने दावत खाकर घर जा रहे दो युवकों से जमकर मारपीट की। उनकी कनपटी पर तमंचे लगा दिए और पूछा कि उन्हें मार दिया जाए या छोड़ दिया जाए। दबंग युवकों से बीड़ी मांग रहे थे। बीड़ी न देने पर मारपीट की गई। घटना की तहरीर पर पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना क्षेत्र के ग्राम बेलाहार निवासी सुनील पुत्र छोटेलाल ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि तीन दिसंबर की रात नौ बजे वह सराय मुगलपुर निवासी अपने साथी सचिन पुत्र नरेश के साथ दावत खाकर गांव वापस लौट रहा था। औरंगाबाद रोड पर कार सवार लोगों ने उन्हें रोक लिया और बीड़ी मांगने लगे। बीड़ी न देने पर आरोपियों ने तमंचे निकाल लिए और मारपीट की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि दबंगों ने उन दोनों के ऊपर तमंचे तान दिए। दबंग के कब्जे से छूटकर...