हरिद्वार, जनवरी 27 -- कनखल स्थित राजकीय कन्या हाईस्कूल में एकम्स ग्रुप ने सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। सचिव अर्चना जैन की ओर से 210 छात्राओं को स्वेटर वितरित किए गए। जैन ने कहा कि एकम्स समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेता आया है। स्कूल प्रशासन ने इसके लिए एकम्स ग्रुप का आभार जताया। इस अवसर पर बबीता, डीएमओ मीरा रावत, प्रधानाचार्या सीमा कुकरेजा सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...