हरिद्वार, मई 10 -- हरिद्वार। कनखल पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और लड़ाई-झगड़ा करने वाले सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शांति भंग समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में कनखल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साजिद, राशिद, फरमान और सद्दाम निवासी घीस्सूपुरा धनपुरा थाना पथरी को हिरासत में लिया। इसके अलावा कमलेश गिरी, अजय गिरी और संजय गिरी निवासी बंगाली बस्ती आर्यनगर चौक ज्वालापुर को भी सार्वजनिक शांति भंग करने के आरोप में पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...