हरिद्वार, जनवरी 6 -- कनखल क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर के बंद पड़े मकान में लाखों रुपये की चोरी हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पीड़ित महेंद्र सिंह नेगी निवासी अजितेश विहार राजा गार्डन जगजीतपुर ने पुलिस को बताया कि वे 25 दिसंबर को परिवार सहित पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर ब्लॉक में भागवत कथा में शामिल होने गए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। 31 दिसंबर को उनके निजी सुरक्षा कर्मचारी प्रवीन कुमार ने बताया कि मकान का पिछला दरवाजा खुला हुआ है। जब वे परिवार सहित हरिद्वार पहुंचे तो पाया कि अलमारियों से नकदी और सोने के जेवर गायब थे। चोरों ने सीसीटीवी कैमरों की दिशा बदल दी थी और डीवीआर भी उखाड़ ले गए। कनखल थाना प्रभारी मनोहर सिंह रावत ने बताया कि जल्द ही इस वारदात का खुलासा किया जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.