हरिद्वार, दिसम्बर 22 -- नववर्ष को देखते हुए नगर निगम के खाद्य सुरक्षा विभाग ने कनखल क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस दौरान तीन खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए और नियमों का उल्लंघन मिलने पर मसालों के 15 पैकेट मौके पर नष्ट कराए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा ने बताया कि कनखल स्थित रिलायंस रिटेल स्टोर से घी के दो सैंपल और जीरो डिग्रीज रेस्टोरेंट से खुले पनीर का सैंपल लिया गया। सभी सैंपल गुणवत्ता जांच के लिए लैब भेजे गए। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट में मसालों के पैकेट पर पैकिंग तिथि और एक्सपायरी तिथि अंकित नहीं होने के कारण 15 पैकेट नष्ट कराए गए। कनखल स्थित बेकरी बेंटो केकरी में नियमों का पालन न करने पर चेतावनी नोटिस जारी किया गया। इस दौरान 8 से 10 दुकानों का निरीक्षण किया गया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमएन जोश...