देहरादून, मई 18 -- हरिद्वार। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के तहत कनखल पुलिस ने हुड़दंग और लड़ाई-झगड़ा करने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि रविवार रात कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी मामूली बात को लेकर विवाद कर रहे थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में सौरभ पुत्र राधेश्याम निवासी शीतला विहार, माता विहार मिस्सरपुर थाना कनखल जनपद हरिद्वार, मनोज पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम महाराजपुर खुर्द कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार, अनमोल पुत्र महिपाल निवासी ग्राम शाहपुर थाना पथरी जनपद हरिद्वार, रोहित चौहान पुत्र मूलचंद चौहान निवासी शीतला विहार कॉलोनी जगजीतपुर थाना कनखल जनपद हरिद्वार, हर...