हरिद्वार, अप्रैल 17 -- कनखल पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 16 अप्रैल को पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 7.92 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शंकर पुत्र दीपक निवासी डिग्गी भट्टा, शास्त्री नगर, थाना मेडिकल, जिला मेरठ (उत्तर प्रदेश) बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कनखल में एनडीपीएस ऐक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...