देहरादून, दिसम्बर 19 -- हरिद्वार। कनखल क्षेत्र स्थित राज विहार कॉलोनी में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जंगल से भटके एक हाथी ने सड़क किनारे खड़ी कार में जोरदार टक्कर मार दी। बताया गया कि घटना देर रात की है, जब कार घर के बाहर खड़ी थी। हाथी की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें हाथी कॉलोनी में घूमते हुए कार को टक्कर मारता दिखाई दे रहा है। राज विहार क्षेत्र में आए दिन हाथियों की दस्तक से लोग दहशत में हैं। इधर स्थानीय निवासियों राकेश, विपिन और रोहित का कहना है कि रात के समय हाथियों के आने-जाने से जान-माल का खतरा बना रहता है, लेकिन इसके बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। लोगों ने वन प्रभाग और प्रशासन से हाथियों की आवाजाही रोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.