कटिहार, अप्रैल 22 -- मनिहारी निस मनिहारी थाना क्षेत्र के केवाला पंचायत अंतर्गत तेलडंगा के समीप कनखर नदी में उपलाता हुआ एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है । मृतक की पहचान बघार पंचायत के दरोगा यादव के 32 वर्षीय सुबोध यादव के रूप मे की गई है । नदी में युवक का शव होने की सूचना पर एसडीपीओ विनोद कुमार, पुलिस निरीक्षक पप्पु कुमार तथा नव पदस्थापित थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले को गंभीरता से लेते हुए फोरेंसिक टीम को घटना स्थल पर बुलाया गया । फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य के लिए कई नमूना एकत्रित किया। यह भी पढ़ें- विशु बिगहा में पानी में डूबने से अधेड़ की मौत थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को नदी से बाहर निकाला गया। घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणो ने शव की पहचान बघार के सुबोध यादव के रूप मे की। मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। ...