कनक भवन व हनुमानगढ़ी में सोमवार को सजेगी फूल बंगले की झांकी
अयोध्या, जून 21 -- अयोध्या। ज्येष्ठ मास की परम्परा में आयोजित होने वाले ग्रीष्मोत्सव की कड़ी में सोमवार को प्रतिष्ठित कनक भवन व हनुमानगढ़ी में विराजमान भगवान के फूल बंगले की भव्य झांकी सजाई जाएगी। हनुमानगढ़ी में सजाई जाने वाली झांकी का दर्शन आम श्रद्धालुओं को मंगलवार को भी मिलेगा। वृंदावन रमण रेती के संत चतु: सम्प्रदायाचार्य स्वामी बलराम देवाचार्य महाराज की ओर से परम्परागत रूप से आयोजित इस झांकी का अनावरण सोमवार को सायंकाल श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अध्यक्ष व मणिराम छावनी पीठाधीश्वर महंत नृत्यगोपाल दास महाराज के सानिध्य में संतों द्वारा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.