गुमला, दिसम्बर 13 -- गुमला, प्रतिनिधि । जिले के गुरदरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेती गांव निवासी उषा कुमारी ने कनक ज्वेलर्स,मेन रोड गुमला के संचालक प्रकाश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय और एसटी-एससी थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है।पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया है कि वह पिछले सात वर्षों से कनक ज्वेलर्स में सेल्स गर्ल के रूप में कार्यरत थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह लंबे समय तक कई परेशानियों को सहते हुए काम करती रही। आरोप है कि इस दौरान दुकान के संचालक प्रकाश कुमार द्वारा उसके साथ मारपीट की जाती थी तथा जातिसूचक गाली-गलौज करते हुए सार्वजनिक रूप से अपमानित किया जाता था। पीड़िता ने कहा कि लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से तंग आकर उसने शनिवार को पुलिस अधीक्षक एवं एसटी-एससी थाना प्रभारी को आवेदन सौंपकर न्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.