हल्द्वानी, अप्रैल 21 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। रानीबाग में चार साल की बच्ची को कुचलने वाली रोडवेज बस के चालक पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जिस दुकान पर बच्ची के पिता काम करते हैं, उसके मालिक की तहरीर पर यह कार्रवाई हुई है। सोमवार दोपहर को आंगनबाड़ी केंद्र से अपनी मां राजकुमारी संग लौट रही चार साल की कनक को सड़क पार करते वक्त रुद्रपुर डिपो की रोडवेज बस ने चपेट में ले लिया था। मौके पर ही कनक की मौत हो गई थी। गुस्साए लोगों ने बस पर पथराव के बाद हाईवे जाम कर दिया था। मंगलवार को जैन आयरन स्टोर के मालिक रॉबिन जैन ने घटना को लेकर तहरीर दी। यह भी पढ़ें- बच्ची की मौत पर भड़के लोग, बस में तोड़फोड़-चालक को पीटा उन्होंने बताया कि बच्ची के पिता जीवनलाल उनकी दुकान पर काम करते हैं और बेसमेंट में कमरा किराए पर लेकर रहते हैं। तहरीर में कहा कि बस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.