भागलपुर, मई 8 -- गोराडीह संवाददाता जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कनकैथी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर करीब 10 लीटर देसी शराब बरामद की है । वहीं इस दौरान आरोपी रायचंद मंडल मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। जिसके बाद शराब बरामद किया गया। थानाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह ने बताया कि बरामदगी के आधार पर रायचंद मंडल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है । यह भी पढ़ें- 60 लीटर देशी शराब के साथ एक धराया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...