पलामू, दिसम्बर 20 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला में पिछले तीन दिनों से लगातार तापमान मे गिरावट हो रहा है। शनिवार को तापमान गिरकर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जिसके कारण ठंड के साथ कंकनी भी बढ़ गया है। कनकनी और कोहरा के कारण लोग शनिवार को सुबह 9 बजे तक अपने अपने घरों मे ही बंद रहना मुनासिब समझा। दिन के दस बजे के बाद सूरज निकला है। मेदिनीनगर बाजार में भी बहुत जरूरी होने के बाद ही घरों से बाहर निकलते नजर आएं। पलामू जिला के मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र मे चौक चौराहों पर दिन भर अलाव से लोग शरीर गर्म करते हुए नजर आयें। डॉ राजीव रंजन ने बताया कि ठंड बढ़ गया ही बच्चे और बुजुर्गो को इससे बचने की जरूरत है। धूप निकलने के बाद हीं घरों से बाहर निकलें। सुबह टहलने वाले लोग थोड़ा देर से घर से निकलें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.