धनबाद, नवम्बर 17 -- लोयाबाद, प्रतिनिधि। कनकनी कोलियरी के वर्कशॉप परिसर में शनिवार की आधी रात दर्जनभर नकाबपोश अपराधियों ने सेंधमारी कर चोरी का प्रयास किया। अपराधी गोदाम की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और पाइप, मोटर, मशीन के कल-पुर्जे, तांबे व पीतल के सामान चुराने की कोशिश की। हालांकि सीआईएसएफ की क्यूआरटी की त्वरित कार्रवाई के कारण वे अधिकांश सामान ले जाने में असफल रहे। कर्मचारियों के अनुसार, शनिवार रात की यह घटना इससे पहले मंगलवार को हुई चोरी की वारदात से जुड़ी हुई है। मंगलवार को अपराधी गोदाम परिसर से दो सीसीटीवी कैमरे लेकर फरार हो गए थे। इस मामले में प्रबंधन ने सुरक्षा गार्ड रामदुलार कुम्हार, विजय मंडल और रामचन्द्र महतो पर चार्जशीट किया था। हालांकि चार्जशीट होने के बावजूद तीनों की ड्यूटी अभी जारी है। प्रबंधन ने सीसीटीवी कैमरे के इंचार्ज एरिया न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.