धनबाद, मार्च 24 -- सिजुआ क्षेत्र की कनकनी कोलियरी के सेंद्रा 3 नंबर और दुर्गा मंदिर के आसपास रहने वाले 236 परिवारों को बीसीसीएल प्रबंधन ने हाई रिस्क जोन घोषित कर दिया है। इन क्षेत्रों में भू-धंसान और आग के खतरे को देखते हुए सोमवार को जरेडा, कनकनी कोलियरी प्रबंधन और बीसीसीएल मुख्यालय के अधिकारियों की प्रभावित परिवारों के साथ संयुक्त बैठक हुई। बैठक में स्पष्ट किया गया कि इन परिवारों को 'एन्क्रोचर' श्रेणी में मानते हुए बेलगड़िया टाउनशिप में शिफ्ट किया जाएगा। पुनर्वास योजना के तहत अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक परिवार को बेलगड़िया में दो यूनिट क्वार्टर दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त आजीविका के लिए एक लाख रुपये, रेंटल असिस्टेंस के तौर पर एक लाख रुपये और शिफ्टिंग अलाउंस के रूप में 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। स्वरोजगार के लिए कम ब्याज पर तीन लाख रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.