कनकई नदी में डूबा तीसरी कक्षा का छात्र, तलाश जारी
पूर्णिया, मई 28 -- अमौर, एक संवाददाता। अमौर प्रखंड क्षेत्र के डहुआबाड़ी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या नौ स्थित नहरा कोल गांव के समीप बहने वाली कनकई नदी में खेलने के दौरान तीसरी कक्षा का एक छात्र डूब गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है जबकि एसडीआरएफ की टीम बालक की तलाश में जुटी हुई है। डूबे बालक की पहचान नौ वर्षीय सुरेश हेम्ब्रम के रूप में हुई है। वह सुनील हेम्ब्रम का पुत्र था। बताया जाता है कि बालक अपने नाना सुरेश मुर्मू के घर रहकर पढ़ाई करता था जबकि उसका पैतृक घर बालूगंज गांव में है। जानकारी के अनुसार सुरेश अपने साथियों के साथ नदी किनारे खेल रहा था। यह भी पढ़ें- फुसरो के पास दामोदर नदी में डूबा किशोर इसी दौरान वह नदी में डूब गया। साथ में मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी देर तक नदी में खोजबीन करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.