पूर्णिया, सितम्बर 27 -- बायसी, एक संवाददाता। बारिश से महानंदा एवं कनकई नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है। किशनगंज जिले के तैयबपुर में महानंदा का डेंजर लेवल 66.000 मीटर है, जलस्तर शनिवार को 64.360 मीटर पर पहुंच गया है । वहीं दूसरी और पूर्णिया जिले के डेगराह घाट में डेंजर लेवल 35.650 मीटर है। शुक्रवार शाम पांच बजे 34.550 मीटर था शनिवार को जलस्तर में वृद्धि के बाद यह 34.940 मीटर पर पहुँच गया है। पश्चिम बंगाल के चरघरिया में कनकई नदी का डेंजर लेवल 46.940 मीटर है। शुक्रवार को 45.640 मीटर पर था। 24 घंटे में जलस्तर में वृद्धि के बाद शनिवार को 46.360 पर पहुँच गया। यह भी पढ़ें- महानंदा, कनकई एवं परमान के जलस्तर में वृद्धि यह खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। वहीं अररिया जिले में परमान नदी का डेंजर लेवल 47.000 मीटर है। शुक्रवार शाम को जलस्तर में 45....