बेगुसराय, फरवरी 5 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र, खोदावंदपुर में कद्दू वर्गीय सब्जी उत्पादन तकनीक पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। इसके अलावे कृषि प्रसार कार्यकर्ताओं के लिए डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन सर्विसेज फॉर इनपुट कोर्स के द्वितीय बैच का उद्घाटन भी किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान सह वरीय वैज्ञानिक डॉ रामपाल ने बताया कि डिप्लोमा कोर्स के तहत 40 प्रशिक्षणार्थियों को अगले एक वर्ष तक इस संस्थान में तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। वरीय वैज्ञानिक ने बताया कि यह कार्यक्रम किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने, उनकी उत्पादकता बढ़ाने तथा आय में वृद्धि करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने बताया कि डी ए इ एस आई कोर्स मुख्य रूप से कृषि इनपु...