साहिबगंज, मार्च 22 -- राजमहल, प्रतिनिधि। लोक आस्था का महापर्व चार दिवसीय चैती छठ रविवार को नाहा खाई के साथ प्रारंभ हो गया। छठ को लेकर सुबह से ही शहर, प्रखंड एवं दूर दराज से आए श्रद्धालुओं स्थानीय सूर्य देव घाट, फेरी घाट,राम घाट, कालीघाट उत्तर वाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा अर्चना किया। छठ व्रतियों ने स्नान ध्यान कर भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना किया और अरवा चावल का भात, चना-कद्दू का दाल, आदि अन्य चीजों का प्रसाद ग्रहण कर पर्व की विधिवत शुरुआत किया। सोमवार को खड़ना, मंगलवार की शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य और मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के बाद पारन के साथ महापर्व सम्पन्न होगा। फल की कीमतों में आया उछाल : छठ पूजा समिति सूर्य देव घाट, नील कोठी घाट कमेटी के द्वारा गंगा घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की ...