नई दिल्ली, जून 17 -- काफी सारी महिलाओं को हर वक्त थकान और कमजोरी महसूस होती है। बालों का झड़ना, स्किन का फीका दिखना बिल्कुल कॉमन समस्या है। दरअसल, महिलाओं में आयरन की कमी ज्यादातर रहती है। जिससे निपटने के लिए वो कई तरह के मेडिसिन और फूड्स खाती हैं। लेकिन एक पत्ती है जो इन समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है। न्यूट्रिशनिस्ट सौम्या गिरीश राव ने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की है और बताया है कि कैसे कद्दू की पत्तियों से आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है।पंपकिन लीफ से दूर होगी आयरन की समस्या आयरन की कमी से महिलाओं में थकान, कमजोरी, बालों का झड़ना, डार्क सर्कल, शरीर में दर्द की समस्या होती है। इन समस्याओं से निपटने के लिए कद्दू की पत्तियां मदद कर सकती हैं। इन पत्तियों को खाने से इतने सारे फायदे होंगेखून बढ़ेगा पंपकिन लीफ में आयरन और फोलेट की मात्...