उरई, अप्रैल 9 -- जालौन। संवाददाता कदौरा में बारिश और ओलावृष्टि से कदौरा क्षेत्र में 80 प्रतिशत तक किसानों की फसलें प्रभावित हुई। भारतीय किसान यूनियन ने पंचायत कर प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग उठाई है।भारतीय किसान यूनियन ने ब्लाक सभागार में बैठक आयोजित की। इसमें क्षेत्र के किसानों ने हाल ही में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों सहित अन्य दलहनी फसलों को भारी नुकसान होने की बात रखी। किसानों में देवकरन, जयराम, भानु, रामकृपाल, केशव, राजबहादुर, धर्मेंद्र, चन्द्रशेखर, दिनेश सिंह आदि ने बताया कि बीते दिनों हुई तेज बारिश और ओलों के कारण फसलें खेतों में ही गिरकर खराब हो गई हैं। जिससे करीब 80 प्रतिशत तक उपज प्रभावित हुई है। इससे किसान आर्थिक संकट में आ गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...